NEWS

दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत

ट्रैक सिटी। दिनांक 24/ 8/ 2024 को नई दिल्ली विस्तार भवन में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष , राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा विनोद तावडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रेखा वर्मा जी (महिला मोर्चा सदस्यता अभियान प्रभारी) राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ विभिन्न जानकारी सदस्यता अभियान को लेकर इस बैठक में दी गई।

1 सितंबर से होने जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे इस कार्यशाला में भारत के लगभग 28 राज्यों से प्रतिनिधित्व शामिल हुए छत्तीसगढ़ से बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता साहू उपस्थित रहे। 28 अगस्त को संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य स्थाई आमंत्रित सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य जिला अध्यक्ष एवं जिला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button