कोरबा

दीपका क्षेत्रातंर्गत ट्रकों से डीजल व बैटरी चोर चढे पुलिस के हत्थे ।

आरोपियों से 70 लीटर डीजल,दो बैटरी व एक मोटरसाईकिल जप्त

 

दीपका। दीपका पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की गांधी नगर दीपका मे दो व्यक्ति अवैध रुप से दो नग 35-35 लीटर वाली जरीकेनों में डीजल व दो नग ट्रकों में लगने वाली बैटरीयां रखकर बिकी हेतु ग्राहक तलाश रहे है । सूचना पर स्टाप एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही एवं घेराबंदी दौरान 02 व्यक्ति गांधीनगर सिरकी में फील कम्पनी के आफिस के सामने मिले जिनके मोटर सायकल की तलाशी लेने पर 02 नग 35–35 लीटर वाली जरीकेनों में डीजल भरा हुआ तथा 02 नग ट्रकों में लगने वाली बैटरीयां रखे हुए जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. रोशन कुमार सिंह पिता स्व०कृष्ण शरण सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन बेलटीकरी बसाहट दीपका हाल मुकाम एम०डी० 600 न्यू एम0डी0 दीपका कालोनी 02. नवल सिंह गोंड पिता मन्नु सिंह गोंड उम्र 19 वर्ष साकिन सिंघीया निवासी होना बताये। जिनसे दो नग बैटरी तथा 35-35 लीटर वाली जरीकेनों मे भरा हुआ डीजल एवं मोटर सायकल स्पेलेंडर रखने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई युक्तियुक्त जवाब नही दिये, पृथक पृथक नोटिस देकर उक्त बैटरीयों के तथा डीजल को रखने के संबंध में वैध कागकात चाहा गया जो कोई वैध रसीद या दस्तावेज नही होना लिखित में देने पर उनके कब्जे से गवाहों के समक्ष चोरी के मशरूका होने के पूर्ण अंदेशा पर रोशन कुमार सिंह के कब्जे से 01 नग 35 लीटर वाली जरीकेन मे भरा हुआ लगभग 35 लीटर डीजल कीमती 3325 / रुपये एवं 01 नग बिना नंबर की स्पेलेंडर मोटर सायकल तथा 01 नग बैटरी कीमती 5000 / रुपये लगभग तथा नवल सिंह गोंड पिता मन्नु सिंह गोंड उम्र 19 साल साकिन सिंधीया के कब्जे से पेश करने पर एक नग 35 लीटर वाली जरीकेन मे भरा हुआ लगभग 35 लीटर डीजल कीमती 3325 / रुपये तथा 01 नग बैटरी कीमती 4000/ रुपये लगभग जुमला किमती 15,650 / रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एंव दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रकरण के आरोपीयो का कृत्य धारा 41(1–4)जा.फौ./379 भादवि के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 08/09/2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में स उ नि नेटी, आरक्षक शेख साहबान,सुरेंद सारथी, निर्मल सिदार की भूमिका रही

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button