Korba

दीपका नगर में भारी वाहनों के अवैध आवागमन पर रोक लगाने की मांग,,

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) दीपका नगर में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका परिषद के पार्षद सुजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दीपका नगर में भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे जारी रहता है, जिससे सड़क की स्थिति खराब हो रही है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ रही है। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों को भी यातायात बाधाओं के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति को देखते हुए पार्षद सुजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि नगर में 24 घंटे पुलिस निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भारी वाहनों के अवैध प्रवेश को रोका जाए, जिससे दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इस पत्र की प्रतिलिपि नगर पालिका अधिकारी, पुलिस विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को भी भेजी गई है ताकि सभी स्तर पर इस समस्या का समाधान किया जा सके

स्थानीय नागरिकों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। साथ में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, एवं समस्त पार्षद गण.. अविनाश सिंह,धीरेन्द्र तिवारी, सुखसागर साहू, हिमांशु देवांगन ,गुलशन ध्रुव, संतोष निराला,ज्योति तिवारी, सविता कंवर ,सुमन दीपक गिलहरे, कमलेश जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि सानिध्य सोलंकी ने जाकर के थाना में ज्ञापन सोपा,,,

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button