NEWS

दुःखद समाचार : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक

 

कोरबा – कोरबा के प्रसिद्ध डॉक्टर और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की माता, स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, और उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है।उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 10.09.2024 समय प्रातः 10.00 बजे कोरबा मोती सागर पारा के मुक्तिधाम में किया जाएगा । इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, और उनके प्रति अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button