NEWS

देखभाल और रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो रहा ओपन थिएटर

कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के हृदय स्थल निहारिका में प्रशासन द्वारा ओपन थिएटर जहाँ खुले आसमान के नीचे सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए बनाए जाते हैं, निर्माण कराया गया था जो अब देखभाल और रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो रहा हैं। ओपन थिएटर के आसपास गंदगी, झाड़ियों, और कचरे से ये स्थान बदहाल हो गया हैं।

आधुनिक विकल्पों की उपलब्धता मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और डिजिटल मनोरंजन विकल्पों के कारण ओपन थियेटर का आकर्षण अब कम हो गया है। लोगों की प्राथमिकताएं बदल गई हैं, और वे ऐसी जगहों पर कम जाना पसंद करते हैं। पर आज भी कई शासकीय और निजी कार्यक्रम वहां पर आयोजित किए जाते हैं।

सरकारी उपेक्षा

सरकार या स्थानीय प्रशासन द्वारा इन्हें संरक्षित करने के लिए योजनाओं की कमी हैं। इन जगहों को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पुनर्जीवित करने की कोशिश नहीं होती। जिस कारण यह जर्जर हो रहा है। दूसरा कारण हम मान सकते हैं कि प्रदूषण और खराब मौसम की वजह से इनकी संरचना जल्दी खराब हो जाती है। ओपन थियेटर आमतौर पर नाटकों, नृत्य, और संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बने थे। अब इन कलाओं में रुचि कम होती जा रही है।

सरकार और स्थानीय प्रशासन को ओपन थिएटर की नियमित देखाभाल सुनिश्चित करने चाहिए साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ाना देने के लिए ओपन थिएटर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। थिएटर को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस करना होगा जिससे इसका महत्व बढ़ सके। स्थानीय समुदाय को इस जगह को संरक्षण और उपयोगिता के लिए प्रेरित करना भी हमारा दायित्व है। ओपन थिएटर न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहजने के लिए भी महत्वपूर्ण है इन्हें पुनर्जीवित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button