रायपुर (ट्रैक सिटी) दिनांक 04.06.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा बंजारी मंदिर के पास पहुंचकर आरोपी केवल वर्मा पिता धनेश्वर वर्मा 19 वर्ष निवासी जागृति नगर उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 589/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खमतराई बाजार के पास में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार के पास पहुंचकर आरोपी ताकेश्वर सिन्हा पिता मन्नू राम सिन्हा 19 वर्ष निवासी गंगा नगर खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 590/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

