रायपुर

नगरीय निकाय और पंचायतों के निर्वाचन संबंधी बैठक संपन्न

ट्रैक सिटी न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने 17 मई बुधवार को आयोग कार्यालय में बैठक आहूत कर नगरीय निकाय और पंचायतों में निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए महापौर, अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु नियम में संशोधन, नवगठित नगर पालिकाओं और पंचायतों में परिसीमन और स्थानों के आरक्षण में जैसे विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी डी सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव द्वय दीपक अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button