NEWS

नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्रीमती आरती अग्रवाल ने उनका अभिवादन कर दी अपनी मंगलकामनाएं

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिला नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद, सह अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति, मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती विकास अग्रवाल रायपुर पहुंच नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह से मिली। इस अवसर पर उन्हें पुन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनका अभिवादन करते हुए अपनी मंगल कामनाएं दे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर जानकारी श्री सिंह ने ली। श्रीमती आरती विकास अग्रवाल के साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। श्री सिंह ने आरती विकास अग्रवाल से हालचाल पूछा। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। कोरबा की राजनीति के बारे में भी कुछ देर तक चर्चा हुई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button