बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी) बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध निजात अभियान से अपराध के ग्राफ में कमी नजर आ रही है । बिलासपुर पुलिस द्वारा जो आंकड़े पेश किए गए हैं उसमें साफ दिख रहा है की पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व सभी थाना चौकी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निजात से जहां नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। नशा कारोबारी के अलावा गुंडा- बदमाश, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है जिससे या तो अपराधी अपराध की दुनिया से दूर हो रहे हैं या शहर छोड़ने पर मजबूर हैं।
बिलासपुर पुलिस का निजात अभियान काफी सफल हो रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई नशेड़ियों को शराब और ड्रग्स के लत छुड़ाने में मदद की है। निजात अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल है। जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले कोच्चियों पर कार्रवाई की जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत शहर से लेकर गांव तक नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं।
अभियान के सात माह में पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के कुल अपराधों में 11 फीसदी की कमी।
मारपीट में 11%, हत्या के प्रयास में 70 %, हत्या में 33 %, चाकूबाजी में 75 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 36 फीसदी और चोरी में 18% की आई कमी।
एनडीपीएस व आबकारी में ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 3114 प्रकरणों में 3257 व्यक्ति गिरफ्तार हुए, जिसमे गैर-जमानतीय प्रकरणों में 475 आरोपी जेल गए। जन सहयोग से 2533 जन जागरूकता के कार्यक्रम किए गए।

