Korba

नशे में लिप्त युवक ने दूसरे युवक पर किया चाकू से हमला,नशा और नशेड़ियों का शहर में बढ़ रहा आतंक…..

कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मोती सागर पारा इलाके में एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना सामने आई है जहां एक नशेडी युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी अनुसार रवि गुप्ता उम्र 34 वर्ष सीतामढ़ी चंदेला होटल के सामने पान ठेला लगाता है। मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गोविंद सागर अपने कुछ दोस्तों के साथ नशे के हालात में बीच रास्ते में कैरम बोर्ड खेल रहा था। रवि गुप्ता के द्वारा साइड मांगने पर लात-घूंसा व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया ।

गंभीर रूप से घायल रवि गुप्ता के परिजन और मोहल्ला के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सीतामढ़ी मोती सागरपारा इलाका में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा हैl घटना को अंजाम देने वाला युवक खुद नशे के सौदागर है, सीतामणी इलाके में दारू, गांजा, नाइट्रागोली, अंटागोली (मधु मुनक्का), बोनफिक्स जैसे नशा के समान आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिसके कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी, चाकू बाजी की घटना सामने आते रहती है । लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में कई बार ऐसी घटना घट चुकी है। साल में दर्जन भर से ज्यादा घटना सामने आती है वहीं पुलिस की कई मामलों में गंभीरता नहीं दिखती है। नशे के सामान बेचने वालों के ऊपर कार्रवाई नहीं करती है, यही वजह है कि इस तरह की घटना सीतामढ़ी इलाके में आम हो गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button