Korba

नहर में नहाने उतरा बालक लापता,पुलिस और गोताखोर दल द्वारा तलाश जारी।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा दोस्तों के साथ नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालको क्षेत्र क्रमांक 45 निवासी 11वीं का छात्र अपने दोस्तों के साथ कोहड़िया के पास नहर में नहाने को आया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया । घटना की जानकारी उसके साथ आए दोस्तों ने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस और गोताखोरों का दल छात्र की तलाश कर रही है समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button