कोरबा

नाबालिग ने दर्द की दवा खाई, मृत नवजात का जन्म प्रेमी ने प्यार का झांसा देकर किया प्रेग्नेंट आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में एक नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती थी और उसने दर्द निवारक दवा का सेवन किया था, जिसके कारण मृत नवजात का प्रसव हुआ। घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही सुरेश कुमार (19) नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उस से सम्बन्ध बनाए थे। पुलिस ने तत्काल आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला

रविवार देर रात नाबालिग को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से कराहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गईं। डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। नाबालिग ने बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द की दवा खाई थी, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। हालांकि, डॉक्टरों ने नाबालिग की जान बचा ली। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया को मामले को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button