Korba

नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कल नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा कर लिया है। बुधवार को कोरबा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभ्यर्थियों के द्वारा दायर किए गए पर्चे की जांच की गई। इस दौरान उम्मीदवारों के अलावा उनके प्रस्तावक और समर्थक भी मौजूद थे। हालांकि आयोग ने किसी भी उम्मीदवार के नामांकन को निरस्त नहीं किया है।

महापौर के लिए 12 और शहर के 67 वाडों में पार्षद के लिए 314 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। दो उम्मीदवारों का नामांकन पत्र एनओसी नहीं होने के कारण निरस्त किया गया है। दोनों पार्षद पद के प्रत्याशी थे।

प्रदेश सरकार सभी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में चुनाव करा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। कोरबा नगर निगम, नगर पालिका परिषद कटघोरा, बांकीमोंगरा दीपका और नगर पंचायत पाली व छुरीकला में मतदान 11 फरवरी मंगलवार को होना है। इसके पहले राज्य निर्वाचन आयोग प्रक्रिया को पूरी करने में लगा हुआ है। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 22 जनवरी को शुरू हुई थी। इसी तिथि से उम्मीदवारों से नामांकन पत्र जमा कराए जा रहे थे। नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की आखिरी तिथि 28 जनवरी मंगलवार निर्धारित की गई थी। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है। आवेदन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवार 31 जनवरी को अपना नाम वापस ले सकेंगे।

महापौर पद के लिए इन्होंने भरा नामांकन

       नाम                                पार्टी

संजू देवी राजपूत.                   भाजपा

उषा तिवारी.                           कांग्रेस

लखनी साहू.                         आप पार्टी

संजना पांडेय।                        निर्दलीय

हेमा चौहान।                          सीपीआई

प्रीति अग्रवाल                       भा.श.चे.पा.

सुमन अग्रवाल

गुंजा मानिकपुरी।                      बसपा

ममता चौहान।                       जोहर छग

सरोज यादव।                         निर्दलीय

मालती किन्नर                         निर्दलीय

नंदिनी साह                             बसपा

मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच, बसपा का प्रत्याशी तय नहीं

नगरीय निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। निकाय चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। भाजपा ने कोरबा नगर निगम के लिए संजू देवी राजपूत को

महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने उषा तिवारी पर ‘दांव लगाया है। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की ओर से अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। बसपा के नाम से नंदिनी साहू और गुंजा मानिकपुरी ने महापौर पद के लिए पर्चा भरा है लेकिन उन्हें बी-फार्म नहीं मिला है।

2 लाख 67 हजार मतदाता करेंगे महापौर का चुनाव

नगर निगम क्षेत्र में 67 वार्ड हैं। महापौर के साथ-साथ पार्षदों के लिए भी मतदान 11 फरवरी मंगलवार को संपन्न होना है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि कोरबा नगर पालिक निगम की मतदाता सूची में

2 लाख 67 हजार 103 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें 1 लाख 33 हजार 662 पुरुष और 1 लाख 33 हजार 418 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर की 23 मतदाता के नाम भी सूची में शामिल हैं। नामांकन के साथी अब चुनाव प्रचार का दौरा शुरू हो गया है प्रत्याशी अपने-अपने लिए लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं देखना होगा कि मुख्य मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा के बीच किसकी जीत होती है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button