Korba

निगम की सत्ता पाने BJP ने मैदान में उतारा दिग्गजो को …नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी,हितानंद अग्रवाल, नूतन सिंह ठाकुर, अजय विश्वकर्मा दर्जन भर भाजपा लिस्ट में।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ निगम कोरबा के 67 वार्डों की चुनावी बिसात पर गौर करें तो राजनीति के मैदान-ए-जंग में आए मंझे हुए उम्मीदवारों की फौज दिखाई देगी। इनमें अशोक चावलानी , नूतनसिंह ठाकुर जैसे रणनीतिकार शामिल हैं तो नरेंद्र देवांगन, संतोष राय, अजय विश्वकर्मा और चंद्रलोक सिंह सरीखे तजुर्बेकार भी एक बार फिर अपनी पारी खेलने सामने आए हैं।

लिस्ट देखकर ऐसा लगता है कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, विकास महतो समेत तमाम दिग्गज इस बार कोरबा नगर को लेकर कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं। शायद यही वजह रही जो गुरुवार को आने वाली लिस्ट शनिवार की शाम फाइनल होकर कोरबा पहुंची। काफी इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम कोरबा के मैदान में नजर आने वाले अपने पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। आला कमान के निर्णय अनुसार शनिवार की शाम जारी किए गए जिन नामों ने अपनी जगह सुनिश्चित की और टिकट की रेस में आगे निकलते हुए पार्टी का भरोसा हासिल किया है, उनकी पूरी लिस्ट आ चुकी है। यहां देखिए कुल 67 वार्डों में भाजपा के ध्वज तले किन-किन प्रत्याशियों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है, जिसके आने पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चुनाव कितना रोचक होने वाला है। बीजेपी की इस सूची में वर्तमान पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, अधिवक्ता संघ कोरबा सचिव नूतन सिंह ठाकुर, अजय विश्वकर्मा , चंद्रलोक सिंह और शिवजी नगर के पूर्व पार्षद संतोष राय समेत कई चेहरों ने पार्टी का भरोसा हासिल करने में कामयाबी पाई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button