NEWS

निराश्रित वृद्धजनों को आवासीय  सुविधा हेतु स्नेह सदन वृद्धाश्रम का किया जा रहा संचालन

वृद्धाश्रम  में निराश्रित बुजुर्गों के प्रवेश हेतु समाज कल्याण विभाग में किया जा सकता है संपर्क

कोरबा (ट्रैक सिटी) जिला प्रशासन द्वारा जिले के निराश्रित वृद्धजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करने एवं उनका ख्याल रखने हेतु कोरबा नगरीय क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में स्नेह सदन वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। जहां निराश्रित वृद्धजनों का प्रवेश, आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा निःशुल्क है।
वृद्धाश्रम में निराश्रित वृद्धजनों के प्रवेश हेतु कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही अधीक्षिका मेघा प्रधान (मो. नं. 7067947961) एवं परिवीक्षा अधिकारी राजेश कुमार देवांगन ( मो. नं.
9770161336) से मोबाईल नम्बर पर संपर्क कर सकते है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button