Korba

पति की मृत्यु पश्चात पत्नी ने किया उनकी इच्छा का सम्मान मेडिकल कॉलेज को शव सौंप किया देहदान।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में एक पत्नी ने अपने पति की मृत्यु पश्चात मेडिकल कॉलेज को शव सौंप देहदान कर दिया। बताया जा रहा हैं ग्राम चैनपुर बसाहट क्षेत्र में सुजान सिंह नामक ग्रामीण की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी ने शव को मेडिकल कॉलेज को दान में दिया। मृतक के दत्तक पुत्र बहसराम ने कहा की सुजान सिंह ने पहले से ही देहदान का संकल्प ले रखा था। परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया।

मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे ने बताया कि यह शव एमबीबीएस छात्रों के शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 55 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के अंगों का प्रत्यारोपण जरूरतमंद लोगों में किया जा सकता है।

यह देहदान भारत विकास परिषद और मेडिकल कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का परिणाम है। परिषद की नई कार्यकारिणी नेत्रदान और देहदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। मुनीर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक सुजान सिंह उनके संगठन से जुड़े हुए थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button