TRACK CITY NEWS चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है.
बीती रात एक युवक जो वलसाड पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. इसी दौरान जब ट्रेन चांपा स्टेशन पर रुकी तो युवक पानी पीने नीचे उतरा. जब युवक पानी पीकर ट्रेन में चढ़ रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के बीच जा फंसा.

