Korba

पाली में हुई जानलेवा झड़प की घटना में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत संचालित एसईसीएल की कोरबा परियोजना क्षेत्र के सरायपाली बुड़बुड़ खदान पर वर्चस्व को लेकर हुई खूनी झड़प में एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा हैं की खदान पर दबदबे को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हमलावरों ने ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल पर हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित जायसवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त क्षेत्र में तनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने शनिवार को पाली शहर को पूर्ण रूप से बंद रखा, घटना को लेकर पाली नगर दहशत सहित सन्न है। लोगों में गहन नाराजगी भी व्याप्त है।
घटना पश्चात ग्राम पाली में बनते-बिगड़ते और तनावपूर्ण हालातों के बीच कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं पाली थाना में डटे रहे, उन्होंने आम नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही शुरू कर दी है।
घटना पश्चात पाली टीआई विनोद सिंहा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा की इस घटना में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा सब पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार कथित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, वे जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button