महासमुंद

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन!

चौकी टूहलू थाना कोमाखान के ग्राम पलसीपानी मे किया गया कार्यक्रम का आयोजन!

 

स्थानीय ग्रामीणों के साथ किया गया संवाद, कबड्डी व कुर्सी की दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, सभी को किया गया सम्मानित

पुलिस व आम जनता के बीच भागीदारी, परस्पर विश्वास तथा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य लगातार किया जाएगा ऐसा आयोजन।

ट्रैक सिटी। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा. पु. से.) के द्वारा जिले में हमर पुलिस हमर संग सामुदायिक पुलिसिंग, नक्सल उन्मूलन के तहत अभियान चलाने पर निर्देशित करने पर दिनांक 16/07/2023 को चौकी टूहलू थाना कोमाखान के ग्राम पलसीपानी में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे व एसडीओपी महासमुंद/बागबाहरा श्रीमती मंजुलता बाज, एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी, एसडीओपी पिथौरा प्रेम लाल साहू, एसडीओपी यातायात राजेश देवांगन ,रक्षित निरक्षित महासमुंद नितीश आर नायर,के मार्गदर्शन में किया गया! एवं थाना प्रभारी बागबाहरा महेश साहू, तेंदुकोना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर , थाना प्रभारी खल्लारी उमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी कोमाखान राम अवतार पटेल व चौकी टूहलू प्रभारी विनोद नेताम व पुलिस स्टाप के द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर नक्सल उन्मूलन के तहत मुख्यधारा से जुड़ने, नक्सलियों का साथ ना देने, शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई पुलिस को बेहतर बनाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रोसाहित किया, गांव में कि समस्याओं को बिना संकोच के पुलिस को सूचना देने को कहा गया, ग्रामीणों में उत्साह वर्धन एवं पुलिस जनता के मध्य जुड़ाव हेतु खेलकूद का आयोजन कर महिलाओ का कुर्सी दौड़ में प्रथम चंपी बाई दूसरा पंपा बाई रही जिसे साड़ी ईनाम दिया गया एवं पुरुष कबड्डी में ग्राम कछारडीह प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दूसरा स्थान पल्सीपानी जिसे चैंपियन ट्राफी एवं जर्सी प्रदाय किया गया ,आदि खेल विजेताओं को ट्राफी एवं इनाम का वितरण किया गया साथ ही जरूरतमंदों को साड़ी, मच्छरदानी, गमछा खेल एवम बच्चो पेन कापी अन्य सामग्री वितरण किया गया।

 

इस दौरान गांव में अफवाहों को लेकर भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ महिलाओ एवं बच्चों को पास्को एक्ट साइबर क्राइम,बैंक फ्रॉड, यातायात नियम, अभिव्यक्ति एप्स, की जानकारी दी गई! किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई! इस कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे व गांव के प्रमुख लोग जिसमे पलसीपानी सरपंच सस्पति कुशल मांझी, दिबा राम ठाकुर, संतोष यादव, शंकर यादव , पलसीपानी डॉक्टर सेवा राम पाडे, सेवा राम साहू, रायधर बरिहा, श्रीमती आसमतीन बाई, खेजी बाई, रोशनी बाई, गौरी बाई, राजकुमारी बाई, प्रतिमा मांझी, कांती बरिहा, वेदिका ठाकुर, लक्ष्मी मांझी, सोमरी बाई समस्त ग्राम पलसीपानी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button