महासमुंद

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन!

 

थाना कोमाखान के ग्राम खैरट कला मे किया गया कार्यक्रम का आयोजन!

स्थानीय ग्रामीणों के साथ किया गया संवाद, कबड्डी व खो -खो एवं कुर्सी की दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, सभी को किया गया सम्मानित

पुलिस व आम जनता के बीच भागीदारी, परस्पर विश्वास तथा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य लगातार किया जाएगा ऐसा आयोजन।

ट्रैक सिटी। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा. पु. से.) के द्वारा जिले में हमर पुलिस हमर संग सामुदायिक पुलिसिंग, नक्सल उन्मूलन के तहत अभियान चलाने पर निर्देशित करने पर दिनांक 01/08/2023 को थाना कोमाखान के ग्राम खैरट कला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे, एवं नितीश आर नायर,के मार्गदर्शन में किया गया! एवं कोमाखान राम अवतार पटेल व पुलिस स्टाप के द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर नक्सल उन्मूलन के तहत मुख्यधारा से जुड़ने, नक्सलियों का साथ ना देने, शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई पुलिस को बेहतर बनाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रोसाहित किया, गांव में कि समस्याओं को बिना संकोच के पुलिस को सूचना देने को कहा गया,

ग्रामीणों में उत्साह वर्धन एवं पुलिस जनता के मध्य जुड़ाव हेतु खेलकूद का आयोजन किया गया! खेल मे आये विजेताओं को ट्राफी एवं इनाम का वितरण किया गया साथ ही जरूरतमंदों को साड़ी, मच्छरदानी, गमछा,साड़ी, छत्ता,पानी बॉटल एवम बच्चो पेन कापी अन्य सामग्री वितरण किया गया इस दौरान गांव में अफवाहों को लेकर भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ महिलाओ एवं बच्चों को पास्को एक्ट साइबर क्राइम,बैंक फ्रॉड, यातायात नियम, अभिव्यक्ति एप्स, की जानकारी दी गई! किसी ज्ञात या अज्ञात व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने थाना का मोबाइल नंबर दिया गया साथ ही 112 का महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई! इस कार्यक्रम में गांव के महिला पुरुष एवं बच्चे व गांव के प्रमुख लोग जिसमे खैरट कला सरपंच ईश्वर सिंह ठाकुर, भुनेश्वर साहू ( पंच ), नंदलाल साहू (पटेल ), एवं गांव प्रमुख जीवराखन साहू, मनराखन साहू, हुलास चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, जगदेव साहू, सीताराम साहू, रूपचंद चक्रधारी, एवं गांव के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे! साथ ही स्कूल के शिक्षक शिक्षिका पुरुषोत्तम चंद्राकर ( प्राचार्य ), ईश्वर पांडे,उदयराम ध्रुवा, हेमनाथ रात्रे, श्रीमती तनुजा चंद्राकर, जागेश्वरी देवांगन व समस्त ग्राम खैरट कला ग्राम वासी उपस्थित रहे।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button