Korba

पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

कोरबा, ट्रैक सिटी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति में सामाजिक समरसता, सद्भावना और भातृत्व भाव की भावना को जागृत करता है। होलिका दहन वास्तव में हमारे समाज से हर प्रकार की बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कोरबा वासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button