कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ कर्मचारी –अधिकारी फेडरेशन पेंशनर — फोरम के संयोजक सुरेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को 12 दिसंबर को पेंशनरों की गंभीर समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सोपा जिसमें छत्तीसगढ़ -मध्य प्रदेश धारा 49 –6 विलोपित करने ,पेंशनरों को जुलाई 2024 से लंबीत 3% महंगाई भत्ता प्रदान करने, सुविधायुक्त कोरबा जिले में भी क्रीड़ा परिसर संचालित करने,आदि मांग पत्र सोपा गया है।
इस अवसर पर पेंशनर फोरम के महासचिव– पूर्व जिला क्रीडा अधिकारी प्यारेलाल चौधरी,, कार्यकारी संयोजक आर के पांडे ,,छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सर्वेश सोनी,, उपाध्यक्ष अजय दुबे,, पेंशनर फोरम के ब्लॉक अध्यक्ष धन शाय पटेल, मेहतर पटेल ,चंदूलाल तंबोली, गेंदालाल चौधरी, मोतीलाल सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply

