उत्तर बस्तर कांकेर (ट्रैक सिटी)/ राज्य स्तरीय रोजगार मेला राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पॉलीटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीयन शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में 16 एवं 17 सितंबर को किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी डिप्लोमा धारक विद्यार्थी रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं।
शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के प्राचार्य ने बताया कि 16 एवं 17 सितंबर को निःशुल्क पंजीयन शिविर का आयोजन संस्थान में किया जाएगा। ऐसे डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनका अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।

