कोरबा (ट्रैक सिटी) आगामी विधानसभा के मद्देनज़र कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। कद्दावर नेताओं को महासचिव, सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी समिति सदस्य बनाया गया है। वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 04. देवांगन पारा के पार्षद पद का दायित्व संभाल रहे, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल को 7 सदस्यों वाली समिति का सदस्य बनाया गया है। यह सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने जारी की है।

सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी, वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

