कोरबा

प्रेरणा महिला मण्डल द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

राष्ट्र की समृद्धि के लिये महिलाओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना चाहिए-श्रीमती सचदेव

 

कोरबा, ट्रैक सिटी। सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में प्रेरणा महिला मण्डल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सविता सचदेव एवं विशिष्ट अतिथि अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, अल्का कंसल, मालती जोशी एवं विशेष आमंत्रित अतिथि आकृति महिला मण्डल की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा के गरिमामय आतिथ्य में सपंन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सविता सचदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना आवश्यक है। माता, पत्नी एवं बहन के रूप में श्रेष्ठता स्थापित करते हुये व्यक्त्तिव विकास के लिये कार्य करना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिये महिलाओं का संविधान में दिये गये अधिकारों का उपयोग करना चाहिए इससे वे आगे बढ़ेंगे और उनके आत्म विश्वास में अभिवृद्धि होगी। आज की महिलाएँ चाहे वह चिकित्सा, शिक्षा,प्रशासनिक,या खेल के क्षेत्र में हो अपनी अलग पहचान बनाई है। आकृति महिला मण्डल की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा ने कविता के माध्यम से महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में बताया कि 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। इस अवसर पर सविता सचदेव द्वारा ठेका सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया साथ ही क्लब के रखरखाव रखने वाले जीवन को उनके बच्चे की पढ़ाई हेतु 1000 रूपये प्रतिमाह देनें की घोषणा भी की गई। प्रेरणा महिला मण्डल की समस्त महिलाओं द्वारा भारतीय संस्कृति की तर्ज पर ’’मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा’’ भारत की विविधता पर एकता को दर्शाया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के खेल का आयोजन किया गया जिसे मिथिला सिदार, अनु सरना, रेनु ब्रम्हभटट्, नमिता तोमर, वंदना बरेठ, रेनु लहरी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति सचिव हेमलता गुरूपंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सांस्कृति सचिव सुनीता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्याए अनिता टण्डन, स्मिता शर्मा, अनामिका गुप्ता, सीमा राजपूत, पदमा जांगड़े, रंजिता कश्यप एवं समस्त प्रेरणा महिला की सदस्याओं का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button