कोरबा

फेस्टिवल सीजन में कोरबा पुलिस अलर्ट, नगर के व्यस्त मार्गों सहित प्रमुख मंदिरों का लगातार जायजा ले रही पुलिस टीम।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ हिन्दू नव वर्ष के बाद चैत्र नवरात्र व चैती छठ पूजा के कारण बाजार में रौनक है और भीड़ भी। इस दौरान कही भी अप्रिय घटना ना हो, इसलिए पुलिस ने पेट्रोलिंग जारी रखी है। एएसपी लखन पटले, नीतीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी क मार्गदर्शन में निरीक्षक तेज यादव व टीम नगर के व्यस्त मार्गों सहित प्रमुख मंदिरों का जायजा ले रही है।

ऐसे स्थानों पर बराबर नजर रखने के लिए सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। नवमी तिथि नजदीक आते-आते मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते वर्षों में फेस्टिवल सीजन के दौरान का स्थान पर झपटमारी और जेब काटने की घटना हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बताया गया कि पुलिस कर्वी को सिविल यूनिफॉर्म में लगाया गया है। इसके अलावा गुप्तचर भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी प्रकार की घटनाओं को रोकने में पुलिस को मदद मिल सकती है

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button