NEWS

बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन,13 बच्चों सहित 23 घायल।

माँ मड़वारानी का दर्शन करने आ रहे थे ग्रामवासी।

(ट्रैक सिटी)/ जांजगीर चांपा/ कोरबा जिला जेल के सामने नेशनल हाईवे-49 (NH-49) पर आज सुबह एक माजदा वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना तब हुई जब पकरिया झूलन गांव के लोग माजदा वाहन में सवार होकर मड़वारानी दर्शन के लिए आ रहे थे। जब वाहन जांजगीर जेल के सामने NH-49 पर पहुंचा, तो चालक ने बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और सवारों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कुछ को गहरी चोटें भी लगी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button