कोरबा

बांकीमोगरा क्षेत्र में मिले शव की हुई पहचान

कोरबा, ट्रैक सिटी। अलसुबह बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरेना नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान मृतक सुनील यादव उम्र लगभग 41 वर्ष पता उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र निवासी के रूप में की गयी है। अलसुबह जब ग्राम के कुछ ग्रामीण पुरेना नदी में नहाने गये हुए थे। तभी कुछ दुर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते नजर आया, जिसकी खबर आग की तरह आसपास क्षेत्र में फैल गई। इसकी सुचना 112 को दी गयी, 112 की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंचकर अपने उच्चाधिकारियों को इस हादसे की सुचना दी।
सुचना मिलते ही थाना बांकीमोंगरा प्रभारी श्रीमती उषा सोंधिया अपने थाना दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल उसकी जांच की गयी। आसपास पतासाजी करने पर नदी में मिले शव की सुनील यादव उम्र 41 वर्ष पता उर्जा नगर कॉलोनी थाना दीपका क्षेत्र का निवासी के रूप में मृतक के परिजनों ने की। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव 2-3 दिन का है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button