Mungeli

बाल देखरेख संस्था के संचालन हेतु आवेदन 06 अगस्त तक

 

ट्रैक सिटी। जिले में बाल देखरेख संस्था विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का संचालन किया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक अशासकीय संगठन या संस्था से 06 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाया गया है। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले 06 वर्ष से कम आयु के बालकों जैसे अनाथ, बेसहारा, परित्यक्त, अभ्यर्पित, बाल भिक्षुक, बाल तस्करी से पीड़ित, शोषण का शिकार, सड़क पर रहने वाले आदि बालकों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों और अधिक जानकारी के लिए विभाग के वेबसाइट www.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button