बिलासपुर

बिल्हा पुलिस के द्वारा चोरी के मामले का किया पर्दाफास

चोरी में गये माल को किया गया बरामद

TRACK CITY NEWS आकाश नवानी पिता विजय कुमार नवानी उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र. 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने दिनांक 17-06-2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का लक्ष्मी मोबाईल के नाम से मेन रोड बिल्हा में दुकान संचालित है, मोबाईल दुकान में विनोद निर्मलकर काम करता था। विनोद निर्मलकर के द्वारा कुछ समय से प्रार्थी के दुकान से मोबाईल व एसेसरीज स्मार्ट वाच, नेकबैंड, ईयर बड्स, पावर बैंक, ईयर फोन कीमती करीबन ₹50000 चोरी कर ले गया है जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 272/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे (एस.जे.पी.यु. बिलासपुर) के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी विनोद निर्मलकर और मशरूका की पता साजी की गई जो आरोपी विनोद निर्मलकर धान मंडी परिसर के पास मिला पुछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त सामान को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी के घर से उक्त सामान को बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, सउनि धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गोवर्धन शर्मा, संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, दिनेश पटेल, ज्वाला सिंह , म आर रोशनी चतुर्वेदानी का विशेष योगदान रहा।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button