ट्रैक सिटी / बिहार की राजनीति में इस वक्त बड़े उलटफेर की चर्चा जोरों पर है। सियासत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। मुख्यमंत्री पद खाली होने की स्थिति में नए नेतृत्व को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
Leave a Reply

