गरियाबंद

बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को लाइवलीहुड कॉलेज में मिल रहा रोजगार मूलक कौशल प्रशिक्षण

ट्रेनिंग पाकर बना रहे आकर्षक और रंग बिरंगी लड्डू गोपाल पोशाक
कलेक्टर श्री छिकारा ने सी मार्ट पहुंचकर लड्डू गोपाल पोशाक  प्रदर्शनी और महिला समूहों द्वारा बनाई राखियों का किया अवलोकन

गरियाबंद (ट्रैक सिटी) जिले के शिक्षित बेरोजगारों को राज्य शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत प्रतिमाह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों को लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न प्रकार के रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आजीविका मूलक प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। इसी के तहत बेरोजगारी भत्ता के हितग्राही  प्रशिक्षण पाकर आकर्षक और रंग बिरंगी लड्डू गोपाल पोशाक बना रहे हैं। यह पोशाक आमजनों तक आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरियाबंद शहर के सी मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज सी मार्ट पहुंचकर बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों द्वारा लगाए गए लड्डू गोपाल पोशाक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही लड्डू गोपाल पोशाक की खरीदी भी की। कलेक्टर ने आकर्षक और सुंदर पोशाक बनाने के लिए हितग्राहियों की प्रशंसा की। साथ ही हितग्राहियों को अच्छे काम करने और लगातार कौशल विकास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। सी मार्ट में लड्डू गोपाल पोशाक आमजनों के खरीदी के लिए वाजिब दरों में उपलब्ध है। सी मार्ट में जिले के रीपा में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी राखियों को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान कलेक्टर ने देशी राखियों का अवलोकन कर आमजनों को महिला समूह द्वारा बनाई राखियों की खरीदी करने की अपील की।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button