NEWS

ब्रेकिंग : बांगो बांध का खोला गया छठवां गेट

कोरबा (ट्रैक सिटी) प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से थम थम कर हो रही वर्षा से नदी नाले उफान पर हैं। मानसून आगमन के बाद इस वर्ष पहली बार बांगो बांध के छह गेट एक साथ खोलने की स्थिति निर्मित हुई है। शनिवार की रात बांगो बांध के तीन गेट खोले गए थे। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डैम के दो गेट आज सुबह ही खोले गए थे जानकारी मिल रही है कि एक गेट और खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

नदी तट में बेजाकब्जा

बेजाकब्ज का असर शहर के नदी तट पर भी हैं। बेजाकब्ज हर साल बढ़ रहा है। नदी का जलप्रवाह क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं है। शहर के कई नदी तट में लोग खटाल का संचालन कर रहे हैं। दीगर प्रांत व ग्रामीण क्षेत्र से दिहाड़ी- मजदूरी करने पहुंचे लोगों का बेजा कब्जा जमीन में घर बना कर सस्ते दामों में किराया दिया जाता हैं ।निगम प्रशासन की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण हर साल लोगों का जान जोखिम में डाल मानसून गुजरना पड़ता हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button