कोरबा

भाजपा सरकार में महंगाई दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ी – मुकेश राठौर

कोरबा (ट्रैक सिटी)  युद्ध को कारण बताकर प्रधानमंत्री ने जो सुझाव देशवासियों के समक्ष रखा है, उस पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की यह अपील पांच राज्‍यों में चुनाव हो जाने के बाद आई है । देश में महंगाई की मार का रोना रोकर सत्‍ता में आई इस भाजपा सरकार में महंगाई दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ी है और बढ़ रही है ।

 

जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने महंगाई के आंकड़े देते हए कहा कि 2013 की तुलना में 2026 में दाल, चांवल, आटा, तेल और रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़े हैं, वहीं सोना 50 प्रतिशत महंगा हुआ है पिछले    3 माह से देशवासी पेट्रोल – डीजल की महंगाई और संकट से जूझ रहे हैं, वहीं रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेण्‍डर के लिए एजेंसी में घंटो लाईन में लगने मजबूर हो रहे हैं ।

 

ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भला कौन किसानअपने खेतों में कम या ज्‍यादा खाद का उपयोग करना चाहेगा । जो किसान कम खाद का उपयोग करेगा तो फसल कम पाएगा वहीं ज्‍यादा खाद के इस्‍तेमाल से फसल खराब हो सकता है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी जी का सुझाव हास्‍यप्रद लगता है । सरकार खाद की कमी को दूर करने के बजाए खाद का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं, जिसे देश भर के किसान दुर्भाग्‍य बता रहे हैं ।

कोरबा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु , दर्री ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बालको ब्‍लॉक अध्‍यक्ष ए डी जोशी, कुसमुण्‍डा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा ने कहा कि मोदी जी के अपील का शत प्रतिशत पालन भाजपा के पदाधिकारी, विधायक, सांसद और मंत्रियों को सबसे पहले करना चाहिए । छत्‍तीसगढ़ में एक साल के लिए केवल 12 मंत्रियों के लिए 50 करोड़ का पेट्रोल डीजल के लिए प्रावधान है । सबसे पहले ये 12 मंत्री प्रोटोकॉल सहित अन्‍य वाहनों का त्‍याग करें उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करें ।

मंडल अध्‍यक्षगण, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, रोपा तिर्की, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, देवादयाल एवं बुद्धेश्‍वर चौहान ने मोदी जी के इस अपील को देश आर्थिक दबाव का संकेत मानते हुए कहा कि मुश्किल हालतों में मोदी जी, सरकार के समस्‍या को आम जनता पर डालकर समस्‍या मुक्‍त हो जाते हैं ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button