बिलासपुर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक सतीश गजभिये 29 अक्टूबर को पहुंचेंगे बिलासपुर

 

बिलासपुर,28 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) बिलासपुर जिले के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में आईजीपी रैंक के ओडिसा कैडर के आईपीएस सतीश गजभिये को नियुक्त किया गया है। सतीश गजभिये 29 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे और एसईसीएल गेस्ट हाउस, इंद्रा विहार में ठहरेंगे।

नामांकन सहित अन्य निर्वाचन संबंधित शिकायतों या बाधाओं के लिए, कोई भी व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क कर सकता है या अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है। श्री गजभिए चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक उल्लिखित स्थान पर उपलब्ध रहेंगे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button