कोरबा

मंडी प्रभारी की जंगली हाथी के हमले से मौत..

कोरबा (ट्रैक सिटी) जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के रहने वाले थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि हाथी के हमले में उनकी पत्नी की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में पहुंचे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button