NEWS

मड़वा ने अंतर्क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब किया अपने नाम।

(ट्रैक सिटी)/ छ.स्टेट.पॉ.ट्रॉ.कं.लि. के तत्वाधान में डीएसपीएम ताप विद्युत गृह स्थित फुटबॉल मैदान में अंतर्क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 13.01.2025 को हुआ सप्ताह भर चलने वाले अर्न्तक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 10 रीजन की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का फायनल मैच मड़वा और रायपुर सेन्ट्रल के बीच खेला गया। रायपुर सेन्ट्रल ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 130 रन का लक्ष्य रखा मड़वा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर अंतर्क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच रहे सीएस पटेल ने शानदार पारी खेलते हुए 48 रन बनाये और तीन ओवर मे 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए इस मैच में निर्णायक की भुमिका सज्जी टी जॉन, रविन्द्र धु्रव ने निभाई। टेबल स्कोरर में उदय राठौर ऑनलाईन स्कोरिंग सुशांत कटकवार मैच की कमेट्री पवनदास, संतोष सिंह, ए.एस. तोमर, सागर देवांगन ने की। इस अवसर पर मुख्यालय रायपुर से आये केन्द्रीय पर्यवेक्षक शंकर नारायण नायडू को लाईफ टाईम एचिवमेंट से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट बेट्स मैन का खिताब रायपुर सेन्ट्रल के विश्वास वैष्णव , बेस्ट बॉलर रायपुर रिजन के गुलशन रंगारी, बेस्ट फिल्डर, मड़वा के सीएस पटेल, बेस्ट विकेट कीपर विजय डहरिया, प्लेयर ऑफ टुर्नामेंट रायपुर सेन्ट्रल के रोहित वर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता के उपविजेता की ट्राफी रायपुर सेन्ट्रल और विजेता की ट्राफी मड़वा को मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता (उत्पा.) संजीव कंसल एवं कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण) एस. के. बंजारा उपस्थित अतिरिक्त मुख्य अभियंता एल.एन.सुर्यवंशी, सुनील सरना मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई। इस अवसर पर कंसल ने अपने उद्बोधन में दोनों टीमों से कहा की खेल से शारीरिक स्वास्थय मिलने के साथ मानसिक तनाव भी दूर रहता है, आप सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ यह खेल खेला। यह सौभाग्य की बात है कि, कोरबा पूर्व को क्रिकेट का यह दायित्व मिला है, मै इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सचिव केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद पी आर वारते, सभी अधिकारियों और क्रिकेट खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूॅ साथ ही आप सभी की अथक प्रयासो की सराहना करता हुॅ की ंजिले का यह पहला टर्फ पिच बन पाया है। बंजारा ने अपने उद्बोधन में कहा क्रिकेट कि प्रतिभा को खेल के माध्यम से निखारने का यह सुनहरा अवसर रहा, आप दोनो टीमों का प्रदर्शन बहुत ही रोमांचक रहा। मै आप दोनो टीमों को शुभकामनाए देता हूॅ हार जीत के इस खेल में कोई जितता है तो कोई हारता है। बीते दिनों में जो भी मैच इस मैदान में हुए उसका भरपुर आनंद यहा के दर्शको ने लिया। यह कोरबा पूर्व के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्युत कंपनी ऑल इंडिया क्रिकेट टीम के लिए सभी 10 रीजनों से 30 खिलाड़ियो का चयन किया गया जिसमें कोरबा पूर्व से शैलेष चौधरी, सरोज राठौर, नाईजिल रॉड्रिक्स, विजीत सोरी, कोरबा पश्चिम से शशांक कर्महे, बलराम यादव, गौरव गुप्ता, देवेन्द्र वर्मा रहे। क्रीड़ा सचिव वार्ते ने भी ऑल इंडिया क्रिकेट टीम में चयनीत हुए कोरबा पूर्व एवं कोरबा पश्चिम के सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएॅ प्रेषित की। कोरबा पश्चिम् के शशांक कर्महे एवं उनकी संयुक्त टीम को सफल आयोजन के सहयोग हेतु विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मंच का संचालन घनश्याम साहू द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सरोज राठौर, शैलेष चौधरी, पवन दास, सिविल विभाग, कोरबा पूर्व एवं कोरबा पश्चिम् के समस्त खिलाड़ियों का सहयोग सराहनीय रहा।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button