कोरबा

महतारी वंदन योजना की फॉर्म भरवाकर फेंक रहे भाजपाई, रिस्दी से आयोग ने किया जप्त

कोरबा,11 नवंबर (ट्रैक सिटी) छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महतारी वंदाना योजना शुरू करने की घोषणा की है। भाजपा सत्‍त में आई तो इस योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक विवाहित महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये दिया जाएगा। अभी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है इस बीच भाजपा ने महिलाओं को योजना का फार्म बांटना और भरवाना शुरू कर दिया है।

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं द्वारा भरे गए फॉर्म को आज रिस्दी चौक के समीप बड़ी मात्रा में निर्वाचन आयोग की टीम ने जप्त किया है।

शनिवार को ही ढोढ़ीपारा और दर्री क्षेत्र के नागोईखार में भी महतारी वंदन योजना के फॉर्म जप्त हुए हैं। भाजपाइयों को आयोग की सर्विलांस टीम ने रंगे हाथ फॉर्म भरवाते हुए पकड़ा, आयोग ने सैकड़ो फॉर्म जप्त किए हैं। अब यह प्रकरण पुलिस को भी प्रेषित किया जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महतारी वंदना योजना यह भारतीय जनता पार्टी की ओर से विज्ञापित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में किसी भी विभाग में इस प्रकार की योजना संचालित नहीं है। दूसरी बात यह है कि यह फार्म कौन से विभाग में जमा किया जायेगा और सक्षम अधिकार कौन है जिसके सामने यह प्रस्तुत किया जावेगा यह फार्म में नहीं लिखा गया है। तीसरी बात यह है कि 20 विधानसभा में चुनाव हो चुके है उन विधानसभा में यह फार्म क्यों नहीं भरवाया जा रहा है? क्योंकि उन विधानसभा में चुनाव हो चुके है इसलिये भाजपा चुनाव और वोट मांगने के लिये यह योजना चला रहे है।

आधार कार्ड की फोटो कापी का किया जा सकता है दूरूपयोग।

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भराया जा रहा है। जिसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगी हुई है । महतारी वंदन योजना के फार्म में  महिलाओं के नाम, पता और मोबाइल नंबर का उल्लेख है, साथ मे आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगी हुई है। जोकि निहायत ही एक बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है। महिलाओं की डिटेल्स और फॉर्म को इस तरह से फेंका जाना बेहद आपत्तिजनक है। निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना दी गई और फिर जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में रिस्दी चौक में फेके गए इन सभी फॉर्म को जप्त किया गया है। जिसके विरुद्ध अब ठोस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस भरे हुए फार्म का दुरुपयोग भी किया जा सकता था। क्योंकि इसमें लोगों के आधार कार्ड की फोटो कापी लगी हुई है। बहरहाल फिलहाल इसे निर्वाचन आयोग की टीम में जप्त किया है। अब आगे की ठोस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

दर्री क्षेत्र के पूर्व पार्षद नारायण के घर भी छापा

भाजपाइयों द्वारा आचार संहिता में अनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए एक फॉर्म भरवारा जा रहा था। जिसके ऊपर लिखा महतारी वंदना योजना लिखा गया है। इसमें शादीशुदा महिलाओं को सालाना 12000 देने का उल्लेख है। भाजपाई बड़े पैमाने पर यह फॉर्म लेकर महिलाओं से भरवा रहे हैं। इसी तरह के एक शिकायत दर्री में भी मिली। निर्वाचन विभाग की टीम ने दर्री के नागोईखार में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद नारायण ठाकुर के घर भी छापामार कार्रवाई की है। वहां भी महतारी वंदन योजना का फर्जी फॉर्म भरा जा रहा था। आयोग की टीम ने फॉर्म जप्त करने की कार्रवाई की है। नारायण भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के बेहद करीबी हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button