NEWS

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में 30,000 से अधिक कार्यक्रमों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान में भाग लिया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी  ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का नेतृत्व किया

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में लद्दाख के उल्लेखनीय प्रयासों से लेकर उत्तराखंड की उत्साही भागीदारी, अरुणाचल प्रदेश की स्वच्छता के प्रति संकल्प, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समुद्री इकोसिस्टम के संरक्षण और गोवा के मिशन-संचालित सफाई तक, इन सामूहिक प्रयासों में सीडीपीओ से लेकर स्वयंसेवकों और स्कूली बच्चों से भिक्षुओं तक विविध प्रतिभागी शामिल हैं। इससे पूरे भारत में स्वच्छ, स्वस्थ समुदाय बनाने के दृढ़ संकल्प को बल मिला है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सामूहिक रूप से स्वच्छ, स्वस्थ राष्ट्र की दिशा में काम करने वाले सभी प्रतिभागियों के अटूट समर्पण की सराहना करता है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button