कोरबा (ट्रैक सिटी)। मां दुर्गा सेवा समिति रानी गेट पुरानी बस्ती द्वारा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर के सम्मान में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को रानी गेट के मां दुर्गा मंदिर परिसर में यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। निर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने मां दुर्गा सेवा समिति परिवार के इस सम्मान और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया और अपना संभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रमेश पोद्दार, सचिव जगदीश थवाईत,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्र,अशोक श्रीवास,घनाराम यादव, मोती केंवट,के.जी.तिवारी,हरिन्दर कुमार गुप्ता, आशीष सुमेर, मनमोहन चंद्रा,सावित्री देवी,बिंदाबाई, सीताराम थवाईत, राकेश सोनी, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजेश विश्वकर्मा, व अन्य शामिल हुए।

