कोरबा

माह जून में किसानवाणी कार्यक्रम के प्रसारण की तिथि तय।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आकाशवाणी बिलासपुर से माह जून में प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम की तिथि तय की गई है। प्रसारण का समय रात्रि 7.30 बजे से 08 बजे तक है।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 जून को फोनईन कार्यक्रम-धान फसल में नीलहरित काई एवं भूरा खाद का उपयोग, 12 जून- फोनईन कार्यक्रम – जैविक खेती की आवश्यकता एवं संभावनाएं, 13 जून- खरीफ मौसम में उन्नत चारा प्रबंधन तकनीक, 14 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 15 जून- धान उत्पादन की विधियां एवं छिटकाव पद्धति से लाख, 16 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 17 जून- सफल कृषक से भेंट, 18 जून- फोनईन कार्यक्रम-खरीफ मौसम में धान बीजोत्पादन तकनीक, 19 जून- फोनईन कार्यक्रम- खरीफ मौसम में दलहन तिलहन बीजोत्पादन तकनीक, 20 जून उद्यान विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाएं, 21 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 22 जून आयल पाम की खेती किसानों के लिए लाभकारी, 23 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 24 जून- सफल महिला कृषक से भेंट, 25 जून- फोनईन कार्यक्रम- बरसात पूर्व पशुओं को प्रबंधात्मक टीककरण 26 जून- फोनईन कार्यक्रम- पशु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, 27 जून- खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती अपनाना, 28 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 29 जून- तसर कोसा कृमि पालन और 30 जून को ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button