बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी) दिनांक 01.08.2023 को संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम बहसराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित होना है, जिसमें भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छग शासन शामिल होंगे। इस दौरान संभाग के सभी 08 जिलों से लगभग 10,000 की संख्या में युवा सम्मिलित होगे।
इस दौरान शहर यातायात एवं मार्ग व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सुविधा हेतु मोपका सरकण्डा रोड से वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा
1- कोरबा-सीपत की ओर से आने वाले लोग मोपका तिराहा, छठघाट पुल एवं लिगियाडीह पुल का उपयोग कर तोरखा-दयालबंद से शहर प्रवेश कर सकेंगें।
02- इसी प्रकार गोपका से सरकण्डा की ओर जाने वाले आर के नगर तिराहा से अपोलो रोड, विगराजपारा, शनिचरी साईंस कॉलेज मोड़, या रामायण चौक, चांटीडीह होते हुयेसरकण्डा रोड में शामिल होगें।
03- रतनपुर- कोनी की ओर से आने वाले लोग तुर्काडीह पुल, महामाया चौक एवं इंदिरा सेतु का उपयोग कर सकरी मंगला से शहर प्रवेश कर सकेगें।
04-इसी प्रकार सरकण्डा से मोपका की ओर जाने वाले चांटीडीह, रामायण चौक या साइंस कॉलेज मोड, शनिचरी, चिंगराजपारा, अपोलो रोड, आर के नगर तिराहा होते हुये मोपका रोड में शामिल होगें।
(भारी वाहन एवं बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन व्हीव्हीआईपी कार्यकन के दौरान प्रतिबंधित रहेगे)

