रायपुर

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन

TRACK CITY NEWS मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया । श्री बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button