कोरबा,11 दिसंबर (ट्रैक सिटी) मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में नवजात की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं, परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में कर दी है.
बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा बाल्को में राहुल सिंह निवास करते हैं .वह बालकों में कार्यरत है । राहुल सिंह की पत्नी पुतुम सिंह को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दोपहर करीब 12:30 बजे प्रसूता ने एक शिशु को जन्म दिया । परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने नवजात शिशु को स्वस्थ बताया था . जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल के प्रथम पर स्थित कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया था । रात करीब 2:00 बजे नवजात को अचानक बुखार आने लगा जिसे लेकर प्रसूता SNCU कक्ष पहुंची। यह महिला कर्मचारी ड्यूटी में तैनाती उसने कुछ दवाइयां दी इसके कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई।
नवजात बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने पर अस्पताल प्रबंधन में तत्काल डॉक्टरों की पांच सदस्य जांच के टीम गठित कर दी है .मामले में 10 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने कहा गया है। जांच में दोषी पाये जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

