कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अध्ययनरत मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने परीक्षा से लगभग घंटेभर पहले हॉस्टल के कमरे में फांसी में लटकती लाश मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम जांच कार्यवाही के लिए पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी मेडिकल कॉलेज का छात्र 24 वर्षीय हिमांशु कश्यप नामक छात्र हॉस्टल के ए/13 कमरे में रह रहा था। आज 11 बजे से उसकी परीक्षा थी। इसके पहले ही उसकी उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। इस बात की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी गई।

