कोरबा

मोनिका के बाद शकुंतला कैवर्त ने अपने हस्ताक्षर को बताया फर्जी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,07 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) जनपद पंचायत कोरबा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है जहां आए दिन नए-नए बातें सामने आ रही हैं। सबसे पहले रजगामार ग्राम पंचायत के उपाध्यक्ष व पंचों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ कोरबा कलेक्टर से शिकायत कर जांच की मांग की थी । जैसे ही जांच की शुरुआत होती है वैसे ही जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क कोरबा कलेक्टर को सौंपा जाता है। जनपद पंचायत कोरबा के अधिकांश सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। कलेक्टर ने 9 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तिथि तय कर दी थी । अविश्वास प्रस्ताव के सामने आते ही जनपद उपाध्यक्ष ने सीईओ के खिलाफ शिकायत की थी उसके द्वारा शासकीय राशि को अपने खाते में लेना बताया गया था शिकायत के बाद जांच प्रतिवेदन पर सिविल लाइन थाना द्वारा जनपद सीईओ और बाबू के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सोमवार को जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 20 गोड़मा जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत ने एक पत्र जारी कर कहा कि जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष कौशल्या वैष्णव के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है उसमें उसका हस्ताक्षर फर्जी है। मोनिका अरविंद भगत के बात अब जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 21 की सदस्य श्रीमती शकुंतला कैवर्त ने अपने हस्ताक्षर को फर्जी बताया है। मोनिका भगत का पत्र सामने के बाद यह दूसरा पत्र सामने आया है जिसमें हस्ताक्षर को फर्जी बताया गया है।

 

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन रोका जाए- मोनिका

जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 20 गोड़मा जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत ने कलेक्टर को लिखे पत्र में 9 तारीख को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले सम्मिलन को रोकने की मांग के साथ ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button