कोरबा

युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के प्रभारी नीरज घोरे ने ली बैठक

बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

कोरबा/कटघोरा 18 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) दिनांक 17/03/2023 को युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी एवम विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक कटघोरा पी डब्लू डी रेस्ट हाऊस में रखी गई थी। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वा जिला युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के प्रभारी नीरज घोरे के द्वारा युवा काग्रेस कोरबा ग्रामीण की बैठक ली गई बैठक में युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विकास सिंह जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, एहतेशाम, देवेंद्र खरे जिला महासचिव भरत मिश्रा ,मधुसूदन दास, शाहे आलम, ऋषिकेश चौहान, नितेश शर्मा, संजय कश्यप, उपस्थित रहे प्रभारी महोदय के द्वारा सभी विधानसभा कार्यकारणी की भी बैठक ली गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश द्वारा कार्यक्रम बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम ,मेरा मत मेरा अधिकार ,और भी विभिन्न मुद्दे पर चर्चा हुई जो पदाधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित रहे उनको नोटिस दिया गया और नोटिस का जवाब 3 दिवस के अंदर मांगा गया है। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी नीरज घोरे,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, एहतेशाम, देवेंद्र खरे ,जिला महासचिव मधुसूदन दास ,भरत मिश्रा ,साहेआलम ,नितेश शर्मा, ऋषिकेश चौहान,संजय कश्यप,कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ,पाली तानाखार अध्यक्ष अंकित पाल रामपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवम राय एवम विधानसभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button