कटघोरा/कोरबा (ट्रैक सिटी) कटघोरा में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 21 अगस्त को ग्राम रंजना के खेल मैदान में प्रारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कटघोरा श्रीमति लता मुकेश कंवर, सरपंच रंजना श्रीमती ममता मरकाम, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, बीईओ आई पी कश्यप,

विकासखंड खेल अधिकारी अनिल तिवारी, विकास विस्तार अधिकारी खगेश निर्मलकर, नोडल अधिकारी श्रीमती कामना जाटवर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एम आर कर्मवीर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी शमसुन निशा, मिडिल स्कूल रंजना के प्रधान पाठक आर एन एस जगत, पी टी आई संदीप गौरहा, बी पी एम एन आर एल एम अमरनाथ तारम, हरिश्चन्द्र कश्यप व अधिकारी कर्मचारीगण सहित खिलाड़ी व ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे।

