कोरबा

रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बिलासपुर (ट्रैक सिटी)/ थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.336 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुशल निर्मलकर (23 वर्ष) पिता रमेश निर्मलकर तथा जयकिशन उर्फ दीपक सारथी (22 वर्ष) पिता राजकुमार शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिधौरी की ओर से तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से गांजा लेकर नेवसा रोड होते हुए ग्राम जाली की ओर जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद रतनपुर पुलिस टीम द्वारा नेवसा रोड, ग्राम जाली के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान एक आरोपी आशीष कश्यप निवासी गिधौरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि शेष दो आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 14.336 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा एवं दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।फरार आरोपी आशीष कश्यप की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक धनराज कुम्भकार, नरेश पोर्ते, आकाश डोंगरे, लेखपाल खुसरो, मनीष जायसवाल तथा एसीसीयू टीम से प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आरक्षक रवि यादव, अभिजीत डाहिरे एवं तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button