रायपुर

राजनीति में अभद्र भाषा अस्वीकार्य शुरुआत मोदी ने किया है – सुशील आनंद शुक्ला

हिमांचल भाजपा के अध्यक्ष मंच से राहुल गांधी को मां की गाली दे रहे यही भाजपा का चरित्र

 

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनीति में अभद्र भाषा सर्वथा अस्वीकार्य है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान किसी भी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। प्रधानमंत्री को गाली देने वाले युवक की नजदीकियां भाजपा के नेताओं से है, उसके अनेक फोटो भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों, बिहार राज्य के नेताओं के साथ वायरल है। कृषि मंत्री शिवराज के साथ भी उसकी फोटो वायरल है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से उमड़ी भीड़ और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे ने बिहार की चुनावी फिजां को बदल दिया है। राहुल गांधी, तेजस्वी को मिल रहे समर्थन से भाजपा बौखला गई है, बड़ी बात नहीं कि इस युवक के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करवा कर वोटर अधिकार रैली की सफलता से ध्यान भटकाने की भाजपा की साजिश हो सकती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गाली गलौच का किसी के लिए भी प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। राजनीति में स्तरहीन भाषा के प्रयोग की शुरूआत तो स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए जर्सी गाय, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कांग्रेस की विधवा जैसी स्तरहीन भाषा नरेन्द्र मोदी की ही थी। भारतीय जनता पार्टी के हिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंच से राहुल गांधी के लिए मां की गंदी गाली दिया है सोशल मीडिया पर सतपाल सत्ती का भाषण सुना जा सकता है। सत्ती और स्वयं मोदी की भाषा बताती है कि भाजपा किस स्तर की राजनीति करती है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button